अजमेर : राजस्थान लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2022 के तहत आज सुबह पहली पारी में होने वाली सामान्य ज्ञान परीक्षा अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दी गई। अधिकृत पुष्ट जानकारी के अनुसार 24 दिसंबर को प्रातः नौ से ग्यारह बजे तक सामान्य ज्ञान एवं शिक्षा मनोविज्ञान की परीक्षा का आयोजन किया जाना परीक्षा कार्यक्रम में तय था और परीक्षार्थी भी परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए थे लेकिन एंड वक्त पर आयोग ने परीक्षा को ही स्थगित कर दिया। आयोग सूत्रों के अनुसार शेष परीक्षा कार्यक्रम यथावत रहेगा। इस उक्त विषय में आयोग की ओर से कुछ ही देर में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को अधिकृत बयान दिए जाने की संभावना है।
