गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कांग्रेस विधायक से रांची के ईडी के कार्यालय में पूछताछ शुरु

रांची : झारखंड में कांग्रेस के बेरमो से विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह से आज यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय में पूछताछ शुरु हुई । ईडी के अधिकारियों ने श्री सिंह पूछताछ शुरू की है। दिग्गज कांग्रेसी नेता और झारखंड के पूर्व मंत्री स्वर्गीय राजेंद्र सिंह के पुत्र अनूप सिंह शनिवार को ईडी के दफ्तर पहुंचे और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उनसे पूछताछ शुरू हुई। श्री सिंह ने कहा था कि वह ईडी के नोटिस से डरे हुए नहीं हैं। उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। ईडी के अधिकारियों को वह जांच में सहयोग करेंगे। उल्लेखनीय है कि कोलकाता कैश कांड के सिलसिले में विधायक श्री सिंह को ईडी ने तलब किया था। ईडी ने 16 नवंबर को उन्हें नोटिस भेजा था। उल्लेखनीय है कि कोलकाता में कैश कांड को लेकर कांग्रेस पार्टी के तीन विधायकों इरफान अंसारी, नमन विक्सल कोंगाड़ी और राजेश कच्छप को गिरफ्तार किया था। उनकी कार से पुलिस को लाखों रुपये कैश मिले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *