गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बीमारी के चलते 1 ही परिवार के 3 बच्चों की मृत्यु

मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के कैलारस विकासखण्ड के एक गांव में अज्ञात बीमारी के चलते एक भाई और दो बहनों सहित तीनों की मौत होने से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। परिजन और ग्रामीण इन मौतों को कथित देवीय प्रकोप मान रहे हैं, जबकि चिकित्सकों ने इन मृत्यु का कारण दिमागी बुखार बताया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार जिले के भिलसइयां गांव के कल्याण यादव की दो पुत्रियों राधिका (6), सुमन (3) और एक 17 माह के बेटे विपिन की एक सप्ताह के भीतर ही अज्ञात बीमारी के चलते एक-एक कर मौत हो गई। एक ही परिवार में तीन मौतों की खबर लगते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में डेरा डाल दिया है और चिकित्सक बीमारी का पता लगाने के लिये लोगों का चिकित्सकीय परीक्षण कर रहे हैं।
यह भी जानकारी सामने आया है कि परिजनों ने इन बच्चों का उचित इलाज नहीं कराया और इसे कथित देवीय प्रकोप माना। इसी कारण कुछ ग्रामीण, लोगों का चिकित्सकीय परीक्षण करने का भी विरोध कर रहे हैं। मुरैना के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर राकेश शर्मा ने आज यहां बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभावित गांव के अतिरिक्त उससे लगे अन्य पांच गांवों में बीमारी का पता लगाने के लिये सर्वे कर रही है। डॉक्टर श्री शर्मा ने मौतों का कारण प्रथम दृष्टया दिमागी बुखार बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *