गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एक डमी परीक्षार्थी गिरफ्तार

भरतपुर : राजस्थान में भरतपुर के एक परीक्षा केंद्र पर शनिवार को वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा में परीक्षार्थी के स्थान पर डमी परीक्षार्थी को परीक्षा देते गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रारम्भिक जांच में पता चला कि असल और डमी परीक्षार्थी के बीच तीन लाख रूपए में सौदा तय हुआ था। भरतपुर शहर के मास्टर आदित्येन्द्र विद्यालय में परीक्षा केन्द्र पर सुबह की पारी में करौली जिले के एक परीक्षार्थी योगेश के स्थान पर जालौर जिले का डमी परीक्षार्थी प्रकाश परीक्षा देने आया। उसके पास पहचान सम्बंधी दस्तावेज करौली निवासी परीक्षार्थी के ही मिलने पर उसे परीक्षा में शामिल कर लिया गया।
थोडी देर बाद ही असल परीक्षार्थी भी वहां पहुंच गया। एक ही रौल नम्बर एवं एक ही पहचान के दो परीक्षार्थी होने पर केन्द्राधीक्षक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों परीक्षार्थियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की तो उनमें एक परीक्षार्थी डमी निकला जो जालौर निवासी है वह करौली निवासी परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देने आया था। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों की मुलाकात जयपुर में हुई तथा दोनों के बीच इस बावत तीन लाख रूपए में सौदा हुआ। पुलिस दोनों से और अधिक पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *