गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अवैध हथियार सहित 1 बदमाश गिरफ्तार

करौली : राजस्थान के करौली में पुलिस ने अवैध हथियार एवं कारतूसों सहित एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस अलीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि जिला स्पेशल टीम और थाना सदर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शातिर बदमाश भूपेंद्र ठाकुर (26) निवासी कासोटी खेड़ा थाना सदर बाड़ी जिला धौलपुर को गिरफ्तार कर इसके पास से पांच अवैध देशी पिस्तौल, 40 कारतूस एवं एक मोटरसाइकल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के नवीन प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने बताया कि आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने पांचों देशी पिस्तौल बाड़ी जिला धौलपुर निवासी अंकित परमार तथा 40 कारतूस बरखेड़ा थाना सपऊँ क्षेत्र निवासी मुर्रा उर्फ देवेंद्र ठाकुर से खरीद कर लाना बताया। अवैध हथियार के कारोबार में लिप्त लोगों के बारे में जानकारी के लिए पुलिस की टीम आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *