गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जबरन वसूली करने वाले दो गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मध्य कश्मीर के श्रीनगर जिले में दुकानदारों से जबरन पैसा वसूलने वाले दो लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए इन आरोपियों की पहचान खुशीपोरा के मोहम्मद युनूस जरगर और नाटीपोरा के मोहम्मद रफीक भट के रुप में हुई है। पुलिस ने ट्वीट करके कहा कि आरोपी आतंकवादी बनकर वर्चुअल नम्बरों से दुकानदारों को पैसे देने के लिए धमकी भरे फर्जी पत्र जारी कर रहे थे। पुलिस ने कहा कि इस संबंध में पुलिस थाना शेरगाड़ी में मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *