गौतम बुद्ध नगर। गलगोटिया विश्वविद्यालय में चल रही दो दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय आईइइइ कॉन्फ़्रेंस (इन्टरनेशनल कॉन्फ्रेस ऑन कम्न्यूकेशन, सिक्योरिटी एण्ड आर्टिफिशियल इन्टेलिजैंस 2022 ) का सफल आयोजन किया गया। कॉन्फ़्रेंस में पहले दिन अटल बिहारी वाजपेयी आईआईआई टी0 एम0 ग्वालियर के डायरेक्टर और आई ईईई इन्डिया कॉऊन्सिल के चैयरमैन डा0 एस0 एन0 सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे। और विशिष्ट अतिथि के रूप में एमएनएनआईटी प्रयागराज से डा0 आशीष कुमार सिंह, आई आई आई आई टी प्रयागराज आई ईईई यू0 पी0 सैक्शन के चैयर पर्सन डा0 सतीश कुमार सिंह, मलेशिया से डा0 हेलमे एबीडी वहाव, सिंगापुर से डा0 दीपक वाइकर विशेष रूप से पहुँचे। दीप प्रज्जवलन और सरस्वती वन्दना के बाद सभी अतिथियों का स्वागत गलगोटियास विश्वविद्यालय के चॉसलर सुनील गलगोटिया, सी ई ओ ध्रुव गलगोटिया, वी सी डा0 के मल्लिकाअर्जन बाबू , प्रो0 वी0 सी0 डा0 अवधेश कुमार, रजिस्ट्रार नितिन गौड और चॉसलर एडवाइज़र डा0 रेनु लूथरा ने गुलदस्ता भेंट करके किया।

इसके बाद (आई सी सी एस ए आई- 2022) बुक का विमोचन भी किया गया। कॉन्फ़्रेंस की शुरूआत करते हुए सभी स्पीकर्स ने अपने-अपने रिसर्च के विषय की महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया। दूसरे दिन की कॉन्फ़्रेंस में डा0 कुसुम दीप ने कहा कि प्रकृति से हमें सदैव सीखना चाहिये और उसके साथ मिलकर चलना चाहिये। पशु-पक्षियों के आचरण, उनकी कार्यशैली पर उनका एक विशेष शोध भी चल रहा है।अपने शोध-विषय पर भी उन्होंने विशेष जानकारी दी। डा0 कृष्णा मूर्ति आई आई टी भिलाई, डा0 मारियो डिवाइन (यू एस ए), डा0 अहमद ऐ इलैन्जर (इजिप्ट), डा0 आनन्द नैय्यर (वियतनाम), डा0 योशीनोबा (जापान), डा0 एड्रिआना बोरलिया (रोमानिया) डा0 मन प्रीत कौर (पंजाब), डा0 लॉन्से फिओनडेला (यू0 एस0 ए0), डा0 पराग कुलकर्णी (यू0एस0ए0), डा0 रूबिया इस्लाम (आस्ट्रेलिया) डा0 अरूण शर्मा (आई जी डी टी यू डबल्यू देहली) ने अपने- अपने की-नोटस् एडरैस करके महत्वपूर्ण रिसर्चों के बारे में बताया।

इस दो दिवसीय कॉन्फ़्रेंस में भारत के अनेक राज्यों दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उ0 प्र0 से और विदेशो से यू0एस0ए0, इजिप्ट, जापान आस्ट्रेलिया, रोमानिया आदि अनेक देशों से ऑन लाईन और ऑफ़ लाइन मिलाकर 912 रिसर्चों ने हिस्सा लिया। जिनमें से 232 रिसर्च पेपरों का सिलैक्शन किया गया। कॉन्फ़्रेंस के सफल आयोजन के लिये गलगोटिया विश्वविद्यालय के सी0ई0ओ0 ध्रुव गलगोटिया ने इस कॉन्फ़्रेंस को आयोजित करने वाली गलगोटिया विश्वविद्यालय की पूरी टीम को शुभकामनाएँ दी और कहा कि इस प्रकार के कॉन्फ़्रेंस बहुत ही महत्वपूर्ण है। और इससे विद्यार्थीयों को नयी से नयी खोज करने की प्रेरणा मिलेगी। समापन समारोह में डा0 विनय कुमार सांईटिस्ट-एफ डी एस आई आर, डा0 दीपक गर्ग बैनेट यूनिवर्सिटी, डा0 प्रवीण कुमार जी0 एम0 सी एन एच इन्डस्ट्रियल तथा डा0 मनीश साभरवाल डीन एस सी एस ई ने भाग लिया। डा0 प्रशांत जैहरी ने कॉन्फ़्रेंस के समापन पर सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

