गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पिता की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

शहडोल : मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के देवलोंद थाना पुलिस ने पिता की हत्या के आरोप में आज एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार को मोतीलाल बैस नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी गयी थी। घरेलु विवाद के चलते हुए इस हत्या के मामले में आज पुलिस ने मोतीलाल बैस के पुत्र राजीव बैस को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों ने कहा कि मोतीलाल ने विवाद के चलते पत्नी के साथ मारपीट कर दी थी। पुत्र राजीव बीच बचाव करने आया, तो उनके बीच भी विवाद हो गया। इस दौरान हुयी मारपीट में पिता मोतीलाल की मृत्यु हो गयी। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी राजीव की तलाश शुरू कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *