मलप्पुरम : केरल पुलिस ने सोमवार को करीपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर लगभग एक करोड़ रुपये की तस्करी के सोने के साथ एक 19 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला का नाम शाहला है जो कासरगोड की रहने वाली है। वह दुबई से एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान द्वारा रविवार को लगभग 2230 बजे करीपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंची और सामान की जांच और कस्टम क्लीयरेंस के बाद वहां से निकल गई।
बाद में पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर उस महिला को टर्मिनल पार्किंग (हवाई अड्डे के बाहर) में हिरासत में लिया।
पूछताछ के दौरान, महिला ने सोने की तस्करी के आरोपों से इनकार किया लेकिन पुलिस की गहन जांच में उसके पास से मिश्रित पेस्ट के रूप में 1,884 ग्राम सोना बरामद हुआ, जिसे उसने तीन पैकेटों के रूप में अपने अंतर्वस्त्र में सिल कर छुपाया हुआ था।
करीपुर एयरपोर्ट पर 1 करोड़ रुपए का सोना जब्त
