चतरा : झारखंड की चतरा जिला पुलिस ने कई भट्ठियों को ध्वस्त कर कर चार तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय अवैध शराब कारोबारियों एवं माफियाओं के विरुद्ध चतरा पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। स्पेशल ड्राइव चलाकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अविनाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की स्पेशल टीम ने आधा दर्जन भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। वहीं, 6500 किलो जावा महुआ नष्ट करते हुए तस्करों का 500 लीटर अवैध देशी निर्मित शराब और दो बाइक जब्त भी किया है। सूत्रों ने बताया कि इसके अलावे पुलिस ने अवैध कारोबार से जुड़े चार शराब तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
