नई दिल्ली : अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा दिल्ली प्रदेश के तत्वावधान में दिल्ली नगर निगम में चुने गए यादव निगम पार्षदो का अभिनंदन समारोह दिनांक 25 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में दिल्ली एनसीआर से प्रमुख यादव बंधु व यादव सभा की कार्यकारिणी के अधिकारी व सदस्य शामिल हुए।। लोकप्रिय समाजसेवी माननीय श्रीसुदेश यादव जी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में दिल्ली एन सी आर के यादव समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने नव निर्वाचित यादव निगम पार्षदों का स्वागत अभिनन्दन किया।
दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष श्री जगदीश यादव जी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी निगम पार्षद निष्ठा पूर्वक अपनी कार्यशैली द्वारा नेतृत्व करते हुए यदुकुल का नाम रोशन करे। कार्यकारी अध्यक्ष श्री महेन्द्र यादव जी ने अपने वक्तव्य में क्षेत्र के लोगों की भलाई के निमित्त कार्य करने का आशीर्वाद दिया। इस कार्यक्रम में नवनियुक्त निगम पार्षद जय भगवान यादव जी (वार्ड बेगमपुर) , अजित यादव जी (भलस्वा), मीना तरुण यादव जी (ईसापुर), गायत्री दीपक चौधरी जी (समयपुर बादली) , सिम्मी राजेश यादव जी (सागरपुर) , राखी आशीष यादव जी (हस्तसाल), ममता हरीश यादव जी (खानपुर) व शशि यादव जी (छावला) की गौरवमयी उपस्थिति से सभी गौरवान्वित हुए।
सभी निगम पार्षदों ने संकल्प लिया कि वे सभी सदैव अपने क्षेत्र के विकास कार्यों के साथ साथ यादव समाज के हितार्थ कार्यो में भी सक्रिय भागीदारी रखेंगे। पंजाब सरकार द्वारा श्री विपिन पाल यादव जी को एडिशनल एडवोकेट जनरल नियुक्त किए जाने पर उनका अभिनन्दन किया गया। हाल ही में दिल्ली प्रदेश महिला विंग की नव नियुक्त अध्यक्षा श्रीमती मीना यादव जी का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री सुदेश यादव जी ने का आशीर्वाद देते हुए कहा कि ये गर्व की बात है कि पहली बार इतने यादव निगम पार्षदों को जनता की सेवा करने का अवसर मिला है । कार्यक्रम के उपरांत सहभोज की व्यवस्था की गई है।
