गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विवेकानंद संदेश यात्रा 1 जनवरी को पहुंचेगी अजमेर

अजमेर : राजस्थान के अजमेर में एक जनवरी को विवेकानंद संदेश यात्रा का प्रवेश होगा जहां उसका भव्य स्वागत किया जाएगा। अजमेर विवेकानंद संदेश यात्रा जिला आयोजन समिति ने ‘विवेकानंद संदेश यात्रा राजस्थान’ के भव्य स्वागत की व्यापक तैयारी की है। इस दिन सुबह सात बजे विवेकानंद संदेश साइकिल रैली आनासागर चौपाटी से रीजनल कॉलेज तक आयोजित की जाएगी। उसके बाद दोपहर में परबतपुरा बाईपास से महावीर सर्किल तक वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। यहां से संदेश यात्रा को शोभायात्रा के रूप में विजय लक्ष्मी पार्क ले जाया जाएगा। इसमें अनेकों युवा स्वामी विवेकानंद की वेषभूषा में पैदल मार्च करेंगे।
आयोजन समिति से जुड़े सुनील दत्त जैन ने बताया कि यह यात्रा अजमेर जिले में पांच दिन तक भ्रमण कर स्वामी विवेकानंद के विचारों का प्रचार प्रसार करेगी। यात्रा के साथ साहित्य रथ में विवेकानन्द की पुस्तकें भी उपलब्ध रहेगी जिन्हें आम आदमी खरीद सकेंगे जहां नागरिक सम्मेलन का आयोजन होगा। इस सम्मेलन में केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल तथा निम्बार्काचार्य श्रीजी श्याम शरण देवाचार्य शिरकत करेंगे। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सौजन्य से विवेकानंद संदेश यात्रा का आगाज 19 नवंबर से हुआ था और यह राजस्थान के विभिन्न जिलों में प्रवेश करते हुए अजमेर जिले की सीमा में सात जनवरी तक रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *