अमरावती/हैदराबाद : दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के एक या दो स्थानों पर अगले 48 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दैनिक मौसम रिपोर्ट के अनुसार, तेलंगाना, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी के यानम में अगले पांच दिनों में और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में गुरुवार से शनिवार तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा में एक या दो स्थानों पर बारिश हुई और पिछले 24 घंटों में तेलंगाना और पुडुचेरी के यानम में मौसम शुष्क रहा। मौसम रिपोर्ट में कहा गया कि सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि को रायलसीमा के आरोग्यवरम और तेलंगाना के मेडक में सबसे कम न्यूनतम तापमान क्रमश: 18.5 डिग्री सेल्सियस और 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आंध्र, रायलसीमा में बारिश के आसार
