गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुलिस ने 2 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

श्रीनगर : केन्द्रशासत प्रदेश जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने मंगलवार को कहा कि उसने मई में दर्ज एक मामले में सहयोग नहीं करने को लेकर दो लोगों को बडगाम जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उस सोशल मीडिया रिपोर्ट का खंडन किया है कि जिमसें छापेमारी के दौरान एक महिला को गिरफ्तार किए जाने की बात कही जा रही है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें दिखाया गया है कि बडगाम में पुलिस ने देर रात एक महिला को अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बयान में कहा कि खानसाहिब पुलिस थाने मई में दर्ज कराये गये एक मामले गिरफ्तारी से बच रहे दो आरोपी व्यक्तियों को पुलिस थाने में उपस्थित नहीं होने/पुलिस के साथ सहयोग नहीं करने को लेकर कल देर रात गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान सैयद फरहत और ताहिर अहमद शाह के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा, “, उन्हें गिरफ्तार करने की कार्यवाही हालांकि शुरू करते समय परिवार के कुछ सदस्यों ने मौके पर विरोध और हंगामा किया। जिसमें एक महिला भी शामिल थी जोकि जबरन पुलिस वाहन पर चढ़ने की प्रयास कर रही थी। बाद में महिला के कुछ स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों ने उसे मना लिया।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *