पन्ना/भोपाल : मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के माखनपुर टिकुरिहा गांव की चारा मशीन की चपेट में आने के कारण हाथ गंवाने वाली बालिका का पूरा इलाज प्रशासन कराएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज ट्वीट के जरिए स्वयं इसकी जानकारी देते हुए बालिका के शीघ्र स्वस्थ होेने की कामना की है। उन्होंने कहा कि श्री राकेश राजपूत की बेटी आकांक्षा के चारा मशीन से हाथ कटने का मामला संज्ञान में आया है। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को निर्देश दिए हैं कि उपचार की पूरी व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की हरसंभव सहायता की जाएगी। कलेक्टर स्वयं बेटी आकांक्षा की देखभाल कर रहे हैं।
