मुंबई : दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर रहने के बावजूद आयातकों एवं बैंकरों की लिवाली के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 25 पैसे लुढ़ककर 82.90 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। वहीं, पिछले कारोबारी दिवस रुपया 17 पैसे मजबूत होकर 82.65 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया था। कारोबार की शुरुआत में छह पैसे की गिरावट लेकर 82.71 रुपये प्रति डॉलर पर खुला रुपया सत्र के दौरान लिवाली होने से 82.90 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक गिर गया और इसी स्तर पर बंद हुआ। हालांकि बिकवाली होने से यह 82.69 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर भी रहा।
उल्लेखनीय है कि चीन आने वाले यात्रियों के लिए कोविड नियम में ढील दिये जाने से जहां वैश्विक एवं घरेलू शेयर बाजार में तेजी रही वहीं दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर कमजोर रहा। इसके बावजूद लिवाली के दबाव में रुपये में गिरावट रही है।
रुपया 25 पैसे लुढ़का
