गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण शुरू

देहरादून में मिले पांच संक्रमित

देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण फिर से पांव पसारने लगा है। मंगलवार को देहरादून जिले में कोविड़-19 की जांच में पांच लोग संक्रमित पाए गए। आज छह लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। इस समय राज्य में कुल 27 सक्रिय मामले हैं। राज्य स्वास्थ्य नियंत्रण कक्ष की ओर से आज शाम जारी बुलेटिन के अनुसार, इस वर्ष एक जनवरी से आज तक कुल 1,04,592 व्यक्ति कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इस दौरान, कुल 1,00,431 स्वस्थ हुए हैं। इसी अवधि में राज्य में कॉविड के कारण कुल 333 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। बुलेटिन के अनुसार, आज हुई सैंपल जांच में 1513 की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। आज 1079 सैंपल जांच के लिए भी भेजे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *