उदयपुर : राजस्थान के उदयपुर में चल रहे हैं खादी मेले में अब तक एक करोड़ रुपए की बिक्री हो चुकी है। जिला संयोजक गुलाब सिंह गरासिया ने बताया कि मेले में जहां ऊनी वस्त्रों की जमकर बिक्री हुई, वहीं ग्रामोद्योग के उत्पादों को भी मेले में आने वाले खूब पसंद कर रहे हैं। शीतलहर के चलते जहां ऊनी वस्त्रों में कंबल, शाल, कोठी सहित कई उत्पादों की बिक्री परवान पर रही वहीं महिलाओं ने घर में काम आने वाली वस्तुओं की भी जमकर खरीदारी की। चीरवा गांव से आए सागरमल हिरण ने बताया कि उनकी जय तुलसी केमिकल्स नाम से खादी मेले में स्टॉल लगी है।
उनके यहां त्रिशला ब्रांड के नाम से घर में काम आने वाले कई तरह के उत्पाद जिनमें साबुन, पाउडर लिक्विड आदि गृहणिया खूब पसंद कर रही है। महिलाओं की पसंद में खासकर मशीन का लिक्विड, बर्तन का लिक्विड, फिनायल 5 लीटर, ब्लैक फिनाइल, टॉयलेट क्लीनर, कपड़े धोने का साबुन, हैंड वाश, वाशिंग पाउडर, हैंड वाश जैसे घरेलू सामान को कामकाजी महिलाएं खरीदने में रुचि दिखा रही है। उन्होंने बताया कि आज तक खादी संस्थाओं की बिक्री 65 लाख रुपए जबकि ग्रामोद्योग की बिक्री 35 लाखों रुपए का आंकड़ा छू चुकी है। कुल मिलाकर बिक्री का आंकड़ा 1 करोड़ रुपए हो गया है।
