गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

देवरिया : 3 पुलिसकर्मी निलंबित

देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया में पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में मंगलवार को तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। निलंबित पुलिसकर्मियों बृजेश कुमार, मुकेश सिंह और आकाश गुप्ता पर आरोप है कि ये तीनों ड्यूटी के दौरान निकाय चुनाव के अध्यक्ष पद के एक भावी उम्मीदवार के द्वारा उसके गांव कतरारी में 16 दिसम्बर को एक दावत मेंं ड्यूटी के दौरान मौजूद थे तथा पुलिस अधीक्षक ने इसकी जांच उसी समय कराई थी। जिसमें तीनों पुलिसकर्मी दावत में मौजूद थे। पुलिस अधीक्षक ने पूरी जांच के बाद तीनों पुलिसकर्मियों को दोषी पाये जाने पर आज निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के पीआरओ ने बताया कि सुरौली थाने में तैनात पुलिसकर्मियों को जांच के बाद पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *