गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राहुल की सुरक्षा में चूक

कांग्रेस ने लिखा गृहमंत्री को पत्र

नई दिल्ली : कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली पहुंचने पर पार्टी नेता राहुल गांधी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मामले की जांच करने का आग्रह किया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने श्री शाह को लिखे पत्र में कहा है कि गांधी को जेड प्लस सुरक्षा हासिल है और जब भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंची तो उनकी सुरक्षा में चूक हुई है और कई अनजान लोग उनके नजदीक पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि जब सुरक्षा नियमों को तोड़ा जा रहा था तो दिल्ली पुलिस मूकदर्शक बनी हुई थी। हरियाणा में भी गांधी की सुरक्षा में चूक हुई है और इस मामले में पार्टी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। वेणुगोपाल ने कहा कि जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति की सुरक्षा में चूक होना गंभीर मामला है। भारत जोड़ो यात्रा अगले दौर में अब पंजाब तथा जम्मू-कश्मीर जैसे संवेदनशील राज्यों में पहुंच रही है इसलिए सुरक्षा चूक की पड़ताल होनी चाहिए ताकि आगे ऐसी चूक ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *