गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शिवराज ने हटाए निवाड़ी कलेक्टर

निवाड़ी : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां एक समारोह को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर को हटाने के निर्देश दिए। चौहान यहां गढ़कुंडार महोत्सव में शामिल होने आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे और केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह 2006 में गढ़कुंडार महोत्सव में आए थे। ये धरती बहुत पवित्र है। महाराजा खेरसिंह खंगार अद्भुत योद्धा थे। जब मोहम्मद तुगलक ने यहाँ आक्रमण किया, तो महाराजा ने उसके दाँत खट्टे कर दिए। उन्होंने कहा कि ये महोत्सव कोविड के कारण नहीं हो पाया, लेकिन अब यह निरंतर चलेगा। महाराजा खेरसिंह भवन का सामुदायिक भवन के रूप में निर्माण किया जाएगा। महाराजा खेरसिंह खंगार की जयंती पर समाज के शासकीय कर्मचारियों को ऐच्छिक अवकाश दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वे जब यहाँ आए, तो कुछ शिकायतें मिली। जो गड़बड़ करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इसी क्र्रम में उन्होंने कलेक्टर को तत्काल प्रभाव से हटाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि एक तहसीलदार की भी खबर उनके पास आई थी। तहसीलदार को भी तत्काल प्रभाव से हटाया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कोई गड़बड़ है तो कमिश्नर की जांच करने की भी ड्यूटी है। पीएम आवास योजना की किश्तों के लिए पैसा मांगे जाने की जांच की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *