गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वाहन की टक्कर में 1 की मौत, दूसरा घायल

बैतूल : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के खेड़ीसांवलीगढ़ के ताप्ती घाट में आज मोटर साइकिल सवार दो सगे भाईयों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है। इस हादसे में बड़े भाई की मौत हो गई वही छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों से बताया कि केरपानी निवासी संदीप इवने (24) अपने छोटे भाई दिलीप इवने के साथ मोटर साइकिल से खेड़ीसांवलीगढ़ तरह आ रहे थे कि ताप्ती घाट के काली मंदिर के पास मोड़ में किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को जबर्दस्‍त टक्कर मार दी, जिससे मोटर साइकिल सवार दोनों भाई उछलकर सड़क पर गिर गए।

इस हादसे में संदीप इवने की मौके पर मौत हो गई वही छोटा भाई दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया। दिलीप की हालात गंभीर होने पर परिजन बेहतर उपचार के लिए नागपुर ले गए। मृतक संदीप इवने का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *