जबलपुर : मध्यप्रदेश के जबलपुर में पुलिस व जिला प्रशासन ने आज संयुक्त कार्यवाही करते हुए दो बदमाशों के मकान को जमींदोज करते हुए शासकीय भूमि को कब्जा से मुक्त कराया। पुलिस सूत्रों के अनुसार शातिर बदमाश अन्नू उर्फ अभय कनौजिया के द्वारा शासकीय ती हजार वर्ग फुट भूमि पर एवं राहुल कॅहार के द्वारा 800 वर्ग भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान का निर्माण किया गया था। दोनों के निर्माण सहित शासकीय भूमि की कीमत लगभग सवा करोड़ रूपये लगभग है, जिसे जमींदोज करते हुये कब्जा से मुक्त कराया गया।
कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में शातिर बदमाश अन्नू उर्फ अभय कनौजिया जिसके विरूद्ध हत्या का प्रयास, अपहरण कर बलात्कार, अवैध वसूली, बलवाकर घुसकर मारपीट, आर्म्स एक्ट, सट्टा आदि के प्रकरण दर्ज हैैं। इसी तरह राहुल कॅहार जिसके विरूद्ध हत्या के प्रयास, अवैध वसूली, आर्म्स एक्ट, घर में घुसकर मारपीट आदि के प्रकरण दर्ज हैं।
बदमाश अन्नू कनौजिया के द्वारा संजय नगर इण्ड्रस्टी एरिया में लगभग 3 हजार वर्ग फुट शासकीय भूमि जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 90 लाख रूपये है पर अवैध कब्जा कर 10 लाख रूपये की लागत से एवं बदमाश राहुल कनोजिया द्वारा संजय नगर शंकर चौक के पास लगभग 800 वर्गफुट शासकीय भूमि जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रूपये है पर कब्जा कर 7 लाख रूपये की लागत से मकान का निर्माण किया गया था को जमींदोज करते हुये कब्जा मुक्त कराया गया है।
