गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भारत में सब कुछ है, कमी है तो सच्ची नीयत वाली सरकारों की

श्रीगंगानगर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंतसिंह मान ने कहा है कि भारत देश में सब कुछ है कमी है तो सिर्फ सच्ची नीयत वाली सरकारों की। श्रीगंगानगर जिले में सूरतगढ़ में आज बीकानेर जाते हुए आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किए जाने के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए भगवंत मान ने कहा कि ईश्वर ने भारत देश को सब कुछ दिया है। हमारे पास मरुस्थल,पहाड़,समुंदर,तेल,कोयला और हर किस्म का मौसम है। सबसे बड़ी बात यह है कि 130 करोड़ मेहनती लोग हैं। ईश्वर का कोई ऐसा तोहफा छुपा नहीं है जो भारत को नहीं मिला हो।

बस कमी है तो सिर्फ अच्छी नीयत वाली सरकारों की। सरदार भगवानसिंह मान ने कहा कि हमारा एजेंडा नफरत का नहीं है। हमारे एजेंडा तो स्कूल, अस्पताल, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली मुफ्त इंफ्रास्ट्रक्चर और महिलाओं का सम्मान है। हम चाहते हैं कि भारत दुनिया का नंबर एक देश बने। आम आदमी पार्टी का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि यह सिर्फ 10 वर्ष की पार्टी है। आज आप पार्टी की 2 राज्यों में सरकार हैं।

हमारे 10 राज्य सभा के सदस्य हैं। दिल्ली एमसीडी में भी हम सत्ता में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ 10 वर्षों में ही यह पार्टी राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त कर गई है। इससे पहले देश में कोई भी राजनीतिक दल ने इतनी तेजी से आगे नहीं बढ़ा। गुजरात के चुनाव में 13 प्रतिशत मत प्राप्त होने से आप पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *