गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

व्यापारी महासंघ ने होपसर्कस पर दिया धरना

अलवर : राजस्थान के अलवर में संयुक्त व्यापारी महासंघ ने व्यापारियों की बढ़ती असुरक्षा, व्यपारियों के साथ ऑनलाइन बैंक ठगी, पुलिस-प्रशासन की निष्क्रियता तथा जिले में बढ़ती चोरी की वारदातों के खिलाफ आज यहां सांकेतिक धरना दिया।होपसर्कस पर दिये धरने के दौरान सयुक्त व्यापारी महासंघ के पदाधिकारी सहित सदस्य मौजूद थे। सयुक्त व्यापारी महासंघ के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार गोयल ने बताया कि अलवर जिले सहित शहर में कानून व्यवस्था चौपट पड़ी हुई है बदमाशों से ज्यादा भय के साए में व्यापारी और आम हैं। वही बदमाशों में कानून और पुलिस का कोई भय नहीं है खुले में व्यापारियों के साथ होती वारदातें इसका सबसे बड़ा सबूत है जिसको लेकर काफी बार जिला प्रशासन सहित पुलिस प्रशासन को अवगत कराया गया लेकिन कोई सार्थक परिणाम सामने नहीं आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *