हैदराबाद : तेलंगाना में रंगा रेड्डी जिला के नरसिंही में बुधवार को दुर्घटनावश डेटोनेटर में विस्फोट होने से तीन लोग घायल हो गये, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के काम के दौरान एक चट्टान में विस्फोट करने के लिए लगाए गया डेटोनेटर दुर्घटनावश फट गए। घायल श्रमिकों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है
डेटोनेटर में विस्फोट होने से 3 घायल
