मुंबई : आयातकों एवं बैंकराें की बिकवाली की बदौलत आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सात पैसे की बढ़त लेकर 82.80 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, पिछले कारोबारी दिवस रुपया 25 पैसे लुढ़ककर 82.90 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था। कारोबार की शुरुआत में रुपया तीन पैसे सुधरकर 82.84 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। सत्र के दौरान बिकवाली होने से यह 82.80 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया और इसी स्तर पर बंद भी हुआ। हालांकि लिवाली होने से यह 82.93 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर पर भी रहा।
