गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कुपवाड़ा में विचाराधीन कैदी की मौत

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले की जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की बुधवार को मौत हो गई। पुलिस ने आज यहां बताया कि कैदी की पहचान मोहम्मद मकबूल(72) के रूप में हुई है। वह इस वर्ष 10 अगस्त से जिला जेल में बंद में बंद था। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग कैदी को इलाज के लिए उप जिला अस्पताल (एसडीएच) कुपवाड़ा में स्थानांतरित कर दिया गया जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने ट्वीट किया,“एक विचारधीर कैदी मोहम्मद मकबूल खान , पुत्र अब्दुल गफ्फार खान निवासी काकरोसा विलगाम को 10 अगस्त से भारतीय दंड संहिता की धारा 306, 109 के तहत जिला जेल कुपवाड़ा में बंद था को इलाज के लिए एसडीएच कुपवाड़ा लाया गया जहां उसकी मौत हो गई।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *