गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कंबोडिया में आग लगने से 10 की मौत, 30 झुलसे

नोम पेन्ह : कम्बोडिया-थाईलैंड सीमा पर पोइपेट शहर के ग्रैंड डायमंड सिटी कैसीनो-होटल में बुधवार देर रात को भीषण आग लगने से कम से कम10 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए और 400से अधिक लोग फंसे हुए हैं। पोइपेट टाउन हॉल प्रशासन के प्रमुख नेम फोएंग ने गुरुवार को यह जानकारी दी। फोएंग ने आज यहां द नोम पेन्ह पोस्ट को बताया, “ आज सुबह नौ बजकर10 मिनट तक 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायलों को थाईलैंड के सा केओ प्रांत के अरन्याप्रथेत जिले के अस्पताल में भेजा गया।”
उन्होंने कहा कि कैसीनो-होटल में 400 से अधिक लोग फंसे हुए हैं, जिनमें से अधिकतर थाईलैंड के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि आग बुधवार की रात लगी और अभी तक इसे बुझाया नहीं जा सका है। ने कहा कि अधिकारियों को अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कंबोडियन नेशनल कमेटी फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट के उपाध्यक्ष कुन किम ने संवाददाताओं को बताया कि कैसीनो के अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए दमकल कर्मियों और हेलीकॉप्टरों को घटनास्थल पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *