चित्रकूट : उत्तर प्रदेश के पौराणिक एवं ऐतिहासिक तीर्थ स्थल चित्रकूट को स्वच्छ, सुंदर और पॉलिथीन रहित बनाने के उद्देश्य जिलाधिकारी अभिषेक आनंद की अगुवाई में आज सघन अभियान के तहत कई दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया और साफ सफाई रखने के लिए सख्त चेतावनी दी गई। नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम कर्वी के अधिशासी अधिकारी ने बस स्टैंड बाजार के व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिबंधित पॉलीथिन के विरुद्ध सघन जांच एवं जागरूकता अभियान चलाकर पॉलिथीन जब्त करते हुए दुकानदारों पर जुर्माना लगाया।
अधिकारी ने समस्त दुकानदारों, थोक विक्रेता, फल विक्रेताओं एवं ठेला पटरी दुकानदारों को पॉलीथिन का प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया गया समस्त पटरी विक्रेताओं एवं दुकानदारों एवं सभी व्यवसायियों से अनुरोध के साथ निर्देशित किया गया कि पॉलिथीन थर्माकोल पूर्णतया प्रतिबंधित है इसका उपयोग न करें, पकड़े जाने पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इस अभियान से देश विदेश से आए पर्यटकों ने खुशी जताई है और चित्रकूट को स्वच्छ रखने की अपील भी की है।
