गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मोदी कल राष्ट्र को समर्पित करेंगे कई परियोजनाओं

कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पश्चिम बंगाल का दौरा करके विभिन्न परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
मोदी सुबह सवा 11बजे हावड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। इस दौरान वह हावड़ा को न्यू जलपाईगुड़ी से जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।वह कोलकाता मेट्रो की पर्पल लाइन के जोका-तारातला खंड का भी उद्घाटन करेंगे और विभिन्न रेल परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे तथा राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मोदी अपराह्न 12 बजे आईएनएस नेताजी सुभाष पहुंचेंगे। वह नेताजी सुभाष की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, राष्ट्रीय जल और स्वच्छता संस्थान (डीएसपीएम – निवास) का उद्घाटन करेंगे। वह स्वच्छ गंगा के लिए राष्ट्रीय मिशन के तहत पश्चिम बंगाल के लिए कई सीवरेज बुनियादी प्रधानमंत्री देश में सहकारी संघवाद को बढ़ावा देने के लिए एक और कदम उठाते हुए राष्ट्रीय गंगा परिषद (एनजीसी) की दूसरी बैठक की करीब 1225 बजे अध्यक्षता करेंगे।
बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री, अन्य केंद्रीय मंत्री जो परिषद के सदस्य हैं और उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। राष्ट्रीय गंगा परिषद को गंगा नदी और उसकी सहायक नदियों के प्रदूषण निवारण और कायाकल्प के सुपरविजन के लिए समग्र जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *