कौशांबी : उत्तर प्रदेश कोशांबी जिले के समसपुर गांव में नलकूप में सो रहे किसान की बिजली की तार में शॉर्ट सर्किट होने से बिस्तर में आग लग गयी और उसकी आग में झुलसने से मौत हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आज बताया कि किसान कल रात नलकूप में सो रहा था जिसकी बिस्तर में आग लगने से मौत हो गयी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार समसपुर गांव का रोशन लाल पाल (68) रोज की तरह कल रात अपने नलकूप के रखवाली के लिए कमरे के अंदर सो रहा था। रात में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से उसके बिस्तर में आग लग गई जिसमें जलकर उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
