गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गहरी खाई में गिरी कार, 4 की मौत

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक कार के खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गयी। सारंगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि टिमरलगा निवासी महेंद्र पटेल अपनी पत्नी मीनू पटेल, माता-पिता एवं 15 साल की बेटी के साथ मंदिर दर्शन करने गए ओडिसा के भटली गए थे। कल रात वापसी के दौरान देर रात कार रिवर्स करने के दौरान अनियंत्रित होकर पानी से भरे पत्थर खदान में जा गिर गयी। इस घटना में 15 साल की बच्ची ने जैसे-तैसे कार के कांच से निकलकर अपनी जान बचाई, बाकी लोगों की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि इस घटना की जानकारी मिलते ही सारंगढ़ पुलिस अधीक्षक पहुंचे गये। आज दोपहर कार को क्रेन से निकाल लिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *