गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रिश्वत लेते नगर निगम कर्मी गिरफ्तार

ग्वालियर : मध्यप्रदेश के ग्वालियर में लोकायुक्त पुलिस की टीम ने आज यहां नगर निगम में पदस्थ टैक्स कलेक्टर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त पुलिस के पुलिस अधीक्षक रामेश्वर सिंह के अनुसार लोकायुक्त पुलिस की टीम ने नगर निगम के टैक्स कलेक्टर टी सी गोपाल सक्सेना को दो हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों दबोच लिया है। पुलिस ने उसके एक साथी आउट सोर्स कर्मी को भी रिश्वत लेने के आरोप में पकडा है। सूत्रों के अनुसार आरोपी ने फरियादी भगवान दास पंत से मकान का नामांतरण के लिए एवज में रिश्वत मांगी थी। वहीं इस मामले में उसके साथ आउट सोर्स कर्मी रोहित कुमार को भी गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *