गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मैजिक व ट्रक की टक्कर में 6 घायल

जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले में जलालपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मैजिक व ट्रक में आमने सामने टक्कर होने से दो महिला और तीन बच्चें समेत 6 घायल हो गए।स्थानीय लोगो की मदत से सभी घायलों को एंबुलेंश से सीएचसी रेहटी भेजा गया।
पुलिस के अनुसार घायलों ने बताया कि जलालपुर थानाक्षेत्र में असबरनपुर गांव के पास हाइवे पर आज सुबह यह दुर्घटना हुई। सिंधोरा वाराणसी निवासी एक रिश्तेदार की गुरुवार को मौत हो गई थी, सभी लोग शोक संवेदना व्यक्त कर मैजिक वाहन से छितौना जलालपुर सर लौट रहे थे,असबरनपुर गांव के पास पहुंचने पर लोगो ने प्लान बदल कर थरी फूलपुर जाने का निर्णय कर लिया।
चालक आल्हा राजभर गाड़ी मोड़कर रांग साइड से जा रहा था कि सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमे 40वर्षीय चालक आल्हा, 51वर्षीय शकुंतला पत्नी सूबेदार निवासी छितौना,30वर्षीय रीना पत्नी राधेश्याम निवासी थरी फूलपुर वाराणसी,और इनके तीन बच्चे अंश (12), हिमांशु (08), प्रियांशु (07) घायल हो गए। सभी घायल चालक समेत आपस में रिश्तेदार हैं, जिनका सीएचसी में उपचार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *