गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सूचना विभाग में 3 अधिकारियों की पदोन्नति

देहरादून : उत्तराखंड शासन द्वारा राज्य सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के तीन अधिकारियों के पदोन्नति आदेश शुक्रवार को जारी हो गये। यह आदेश शनिवार (कल) वर्तमान अपर निदेशक के सेवानिवृत्ति होने के परिणाम स्वरूप किए गए हैं। विभागीय सूत्रों ने बताया कि इसी माह के प्रथम सप्ताह में हुई विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक के बाद, आज शाम शासन ने संयुक्त निदेशक आशिष त्रिपाठी को अपर निदेशक और उप निदेशक डॉ नितिन उपाध्याय को संयुक्त निदेशक पद पर पदोन्नति प्रदान कर दी है।

पदोन्नतियाँ एक जनवरी से प्रभावी होंगी। इसके साथ ही, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एल पी भट्ट को सहायक निदेशक बनाया गया है। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी और अन्य विभागीय अधिकारियों ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान अपर निदेशक डाक्टर अनिल चंदोला शनिवार को 35 वर्ष, 11 माह और आठ दिन सूचना विभाग में सेवाउपरांत सेवानिवृत हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *