गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पंचायत सचिव निलंबित

मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्राम पंचायत चांदपुर के पंचायत सचिव सुरेश सिंह गुर्जर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत चांदपुर के सरपंच द्वारा 29 दिसम्बर को पंचनामा प्रस्तुत कर अवगत कराया कि ग्राम पंचायत चांदपुर के सचिव द्वारा गौशाला को संचालित नहीं किया है तथा गौशाला के मद में भेजी गई राशि 87 हजार 600 अपने भाई के खाते में ट्रान्सफर कराई गई है।

गौशाला संचालित नहीं होने से ग्राम पंचायत चांदपुर के किसान के खेतों में आवारा गौवंश ने फसल उजाड़ दी है। इस पर जिला पंचायत के सीईओ डॉ. इच्छित गढ़पाले ने प्रथम दृष्टया दोषी पाये गये पंचायत सचिव सुरेश सिंह गुर्जर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में ग्राम रोजगार सहायक मुकेश ओझा बरेह पंचायत के साथ-साथ आगामी आदेश तक चांदपुर पंचायत का कार्य भी देखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *