आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में मौसम शुष्क रहने की संभावना
चेन्नई : तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्से में अलग अलग स्थानों पर बारिश हुई है जबकि अगले पांच दिनों तक आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। चेन्नई में आज सुबह साढ़े आठ बजे मौसम कार्यालय द्वारा दर्ज रिकार्ड के अनुसार उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्र में मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए पूर्वानुमान और चेतावनी देते हुए कहा कि दक्षिण तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। सुबह-सुबह के दौरान उत्तर आंतरिक तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर धुंध रहने की संभावना है।
उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्र में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। एक से तीन जनवरी तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्र में शुष्क मौसम रहने की संभावना है। उत्तरी आंतरिक तमिलनाडु में सुबह के दौरान एक या दो स्थानों पर धुंध रहने की संभावना है। चार से पांच जनवरी को तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्र में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। आंतरिक तमिलनाडु में शुष्क मौसम रहने की संभावना है।
मौसम विभाग की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अगले 24 घंटों के लिए आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 31-32 डिग्री सेल्सियस और 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
इसी तरह अगले 48 घंटों के लिए आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31-32 डिग्री सेल्सियस और 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
दैनिक मौसम रिपोर्ट के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी के यनम और रायलसीमा में शुष्क मौसम बना रहा। दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में पूर्वोत्तर मानसून कमजोर रहा है। शुक्रवार और शनिवार की रात को आंध्र प्रदेश के आरोग्यवरम और तेलंगाना के आदिलाबाद में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
