कपिल शर्मा /गौरवशाली भारत
नाॅंगल चौधरी। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को प्राचार्य विक्रम सिंह द्वारा दी जानकारी में पीएम नरेंद्र मोदी से अपने विषय से जुड़े सीधा सवाल जवाब के लिए कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं के लिए परिक्षा पे चर्चा प्रतियोगिता के बारे में अवगत कराया गया। प्राचार्या ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छात्राओं को INNOVATEINDIA.MYGOV.IN पोर्टल पर पंजीकरण के बारे में सलाह दी गई साथ ही छात्राओं के माता-पिता और शिक्षक प्रतियोगिता में भाग लेने लिए कहा गया। इस अवसर पर माता-पिता और शिक्षक विशेष रूप से उनके लिए निर्धारित ऑनलाइन गतिविधियों के जरिए प्रविष्टि भेजने संबधित भी जानकारी दी गई।
विद्यालय में शनिवार को शिक्षक सेवानिवृत्त समारोह में पीजीटी इंग्लिश लीलाराम को सेवानिवृत्त सम्मानित करते हुए विद्यालय स्टाॅफ़ द्वारा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य केंद्र बिंदु पीजीटी इंग्लिश लीलाराम रहे। सेवानिवृत्त समारोह अवसर पर छात्राओं ने स्वागत गीत के साथ एकल लोक नृत्य, समूह लोक नृत्य एवं रागिनी और विदाई गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान सराहनीय प्रस्तुति के लिए प्राचार्य मुकेश कुमार, चेयरमैन अतिथि समेत विद्यालय के शिक्षकों द्वारा छात्राओं को पारितोषिक प्रदान किया गया।

इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त पीजीटी इंग्लिश लीलाराम को सम्मानित करते हुए प्राचार्य विक्रम सिंह समेत अन्य अतिथियों एवं स्टाॅफ़ ने उनके कार्यकाल के बारे में जिक्र किया और उनके उज्वल भविष्य की ईश्वरीय कामना की।
इस कार्यक्रम के अवसर पर प्राचार्य विक्रम सिंह एवं मुख्तियार सिंह सहित स्टॉफ़ में प्रोफेसर देवेंद्र वर्मा, यशपाल सिंह, भूगोल प्रवक्ता सुदेश, पीटीआई अशोक कुमार, डीपीई अशोक, कृष्ण, राधेश्याम शास्त्री, सुरेश, राकेश, संदीप, जिलेसिंह, अभय सिंह, करतार सिंह, पीजीटी इंग्लिश अनूप, सावित्री, कैमिस्ट्री प्रवक्ता वंदना, निशा, बायोलॉजी प्रवक्ता दया, दीपक, पीसीए गरिमा, सुषमा, संस्कृत प्रवक्ता तृप्ति, राजनीतिक विज्ञान प्रवक्ता शीषराम, अभय सिंह समेत स्कूल स्टॉफ़ सदस्य उपस्थित रहे।
