गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुलिस ने किया 4 बदमाशों को गिरफ्तार

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की बीवी नगर पुलिस ने चार शातिर बदमाशों को हथियार बनाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अवैध रूप से संचालित फैक्ट्री को जब्त कर मौके से भारी संख्या में निर्मित अर्ध निर्मित हथियार, कारतूस बनाने के उपकरण और हथियार बनाने का कच्चा माल बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस अधीक्षक नगर सुरेंद्र नाथ तिवारी ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया की बीवी नगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह को जानकारी मिली थी कि गांव कुचेसर के पास एक धार्मिक स्थल के पीछे आम के बाग में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री संचालित हो रही है सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने कल देर रात में ही मौके पर पहुंचकर सुमित चौधरी उर्फ टाइगर निवासी गाव हिग वाड़ा थाना बीबीनगर उमेश चौधरी उर्फ रेजिन निवासी हिगवाड़ा थाना बीबीनगर मोहित कुमार निवासी साला बाद धुमेड़ा थाना बीबीनगर और संजय उर्फ सोनू निवासी खैरपुर थाना बीबीनगर जिला बुलंदशहर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि चारों के विरुद्ध विभिन्न थानों में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक नगर के अनुसार पुलिस ने मौके से 315 बोर के आठ तमंचे, 315 बोर की एक पोनिया, 12 बोर के चार तमंचे, एक तमंचा, लोहे की नाल नट बोल्ट लकड़ी की चाप और हथियार बनाने के औजार बरामद किए हैं। पुलिस ने चारों के खिलाफ बीवी नगर थाने में मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *