चंडीगढ़ : एक महिला कोच की शिकायत पर हरियाणा के खेल मंत्री एवं पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 354ए, 354बी, 342 और 506 के तहत दर्ज किया गया है। जूनियर एथलेटिक्स कोच ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि मंत्री ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था और ‘खुश करने‘ को कहा था। कोच ने गुरुवार को यह आरोेप लगायेे थे। श्री सिंह ने इन आरोेपों को गलत और बेबुनियाद बताया है।
