इंदौर : सप्ताहांत सोना तथा चांदी में तेजी दर्ज की गई। इस दौरान सोना 800 रुपये तथा चांदी 550 रुपये बढ़ कर बिकी।
कारोबार की शुरुआत में सोना 53900 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 54700 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 64850 रुपये पर हुई वहीं शनिवार के दिन 65400 रुपये बिकी। कामकाज में सोना ऊंचे में 54800 नीचे में 53600 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 65500 तथा नीचे 64400 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी सिक्का पूछपरख से मजबूत बताया गया। विदेशी बाजार में सोना 1823 डॉलर तथा चांदी 2396 सेन्ट प्रति औंस बिकी।
सोना- चांदी में तेजी
