गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रामजी का चरित्र जीवन में श्रेष्ठ मानवता को दर्शाता है : कथावाचक

नाँगल चौधरी : नव वर्ष के पहले दिन साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का चतुर्थ दिवस में प्रवेश करते हुए रविवार को कथावाचक हित प्रेम अगाधा शरण महाराज द्वारा श्रध्दालुओं को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम कथा के बारे में विस्तार से बताया गया। व्यासपीठ से संबोधित करते हुए कथा प्रवक्ता ने कहा कि, रामजी का चरित्र जीवन में श्रेष्ठ मानवता को दर्शाता है। राम के जैसी दृष्टि, राम के जैसा स्वभाव, राम की जैसी मर्यादा और राम के जैसा चरित्र जब जीवन में होगा तब कृष्ण चरित्र समझ में आएगा, कृष्ण लीला का जिक्र करते हुए हित प्रेम अगाधा शरण महाराज द्वारा श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सुंदर वर्णन किया गया।

इस दिवस कथा में कृष्ण जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया गया जिसमें सुंदर बाल कृष्ण की झांकी नंदबाबा सहित निकाली गई। आकर्षक झांकी का दर्शन करके सभी श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को विभिन्न वस्तुएँ बधाई स्वरूप बांटी गई। साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिवस आज सोमवार को कृष्ण भगवान की माखन चोरी बाल लिलाओं का वर्णन किया जाएगा। साथ ही गोवर्धन की पूजा और अनकुट प्रसाद वितरित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *