गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नववर्ष के उपलक्ष में झुग्गी बस्तीयो में मिठाईया व कपड़े वितरित कर बांटी खुशियाँ

जरूरतमंद लोगों के साथ केक काटकर बाटी खुशियां

सोनीपत : राष्ट्रीय अध्यक्ष कोमल शर्मा ने सोनीपत टीम के साथ मिलकर नववर्ष के उपलक्ष में झुग्गी बस्तीयो में मिठाईया व कपड़े वितरित कर खुशियाँ बांटी। उन्होंने बताया आज उनके संस्था की राष्ट्रीय सह सचिव निशा पाल का जन्मदिन भी है जिसे “न्यू ईयर हैप्पीनेस प्रोग्राम” के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके तहत विभिन्न जिलों की इकाईयों द्वारा अपने अपने जिले में जरूरतमंद लोगों के बीच कपड़े रह मिठाइयां वितरित कर खुशियां बांटी जा रही हैं। इसी कड़ी में रेवाड़ी, बीकानेर, भोपाल इकाई ने भी अपने अपने जिले में जरूरतमंद लोगों के बीच केक काटकर नववर्ष मनाया।
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित ज़िला उपाध्यक्षा बिंदु शर्मा व सदस्य बिंदु मौजूद रहें उन्होंने बच्चों के साथ मिलकर केक काटा, मिठाई बाटी व फाउंडेशन द्वारा चलाई गई राहत परियोजना को आगे बढ़ाते हुए आज़ पांचवी बार गर्म वस्त्र वितरित किये।सभी बच्चों ने सह सचिव निशा पाल जी को जन्मदिन की बधाई दी।
कोमल शर्मा ने कहा कि जन्मदिन के मौके पर होटलों में हम जो फिजूल पैसे खर्च करते हैं उससे कहीं अधिक और सच्ची खुशी इन बच्चों के साथ जन्मदिन मनाकर मिलती हैं जो वाक्य में स्नेह के पात्र हैं इनकी मदद करना भी हम सभी की जिम्मेदारी है समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर इन मासूमों की मदद करनी होगी जिससे कि ये अपने दुखों को भूल कर अपना जीवन खुशी से जी सकें कोमल शर्मा ने कहा कि इन बच्चों की दुआएं हमें आनंद की अनुभूति कराती है जो खुशी इनके साथ समय बिताकर मिलती है वो दुनियाँ की सच्ची खुशी है इस दौरान उन्होने बच्चों में मिठाई बाटी, केक काटा और राहत परियोजना को आगे बढ़ाते हुए कपड़े वितरित किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *