गुवाहाटी : हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को कहा कि चुनाव आयोग (ईसीआई) का राज्य में परिसीमन कराने का फैसला राज्य के भविष्य की रक्षा करेगा। चुनाव आयोग ने 27 दिसंबर को असम में विधानसभा और संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन की प्रक्रिया की घोषणा करते हुए कहा कि यह 2001 की यह जनगणना के आंकड़ों पर आधारित होगा। असम में वर्तमान में 14 लोकसभा और 126 विधानसभा क्षेत्र हैं।
नए साल पर यहां मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए सरमा ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले साल के प्रदर्शन से भी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि असम पुलिस ड्रग्स के खिलाफ अपने अभियान में सफल रही थी और 2022 में 781 करोड़ रुपये मूल्य का प्रतिबंधित सामान जब्त किया गया था जो पिछले वर्षों की तुलना में बहुत अधिक है। उन्होंने कहा,“हम एक राष्ट्रीय कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं। हम एक पूरी पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित कर रहे हैं।”
सरमा ने कहा कि सरकार असम में अल-कायदा से संबद्ध बंगलादेश स्थित आतंकी संगठन अंसारुल्लाह बांग्ला टीम से जुड़े आठ ‘जिहादी’ मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने में सफल रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि 2022 ने असम में आदिवासी और आदिवासी विद्रोह को अंत में काबू कर लिया गया। सीमा विवादों के बारे में उन्होंने कहा, “कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर चीजें काफी हद तक ठीक हैं।”
परिसीमन से असम का भविष्य बचेगा
