गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अवैध हथियारों के साथ 3 गिरफ्तार

भिण्ड : मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में यहां से अवैध हथियार खरीद कर गुजरात ले जा रहे तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि मेहगांव थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की खेप को खरीदकर कल गुजरात ले जा रहे तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पकडे गए हथियार तस्करों से 11 कट्टे, 5 पिस्टल और 60 कारतूस बरामद हुए
हैं। हथियारों की कीमत करीब 6 लाख से अधिक बताई जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे ने बताया कि पुलिस चेकिंग अभियान के तहत इन सभी आरोपियों को धेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में पारस भाई पुरोहित, अजीम और सोहित मियां कादरी सभी गुजरात निवासी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *