मुंबई : दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 17 पैसे टूटकर 82.78 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। वहीं, पिछले कारोबारी दिवस रुपया 26 पैसे मजबूत होकर 82.61 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था। कारोबार की शुरुआत में रुपया पांच पैसे की गिरावट लेकर 82.66 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान आयातकों एवं बैंकरों की लिवाली के दबाव में 82.78 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया और इसी स्तर पर बंद हुआ। हालांकि बिकवाली होने से यह 82.56 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर भी पहुंचा।
