गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बैतूल में स्थिति नियंत्रण में, जल्द गिरफ्तार होगा आरोपी

भोपाल : मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज बताया कि बैतूल में स्थितियां अब नियंत्रण में हैं और दुष्कर्मी रमेश गोलानी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान बताया कि स्थानीय निवासी आरोपी रमेश गोलानी ने 12 साल की एक किशोरी से दुष्कर्म किया। पड़ोसियों को इस बारे में सूचना मिलने पर कुछ लोगों ने आगजनी को अंजाम दिया, जिससे अप्रिय स्थिति पैदा हो गई। अब स्थितियां नियंत्रण में हैं। आरोपी जल्द गिरफ्तार होगा।
उन्होंने बताया कि मामले में दोनों पक्षों पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। एक पक्ष पर आगजनी का आरोप लगा है। बैतूल में कल शाम एक आटा चक्की संचालक ने एक किशोरी से दुष्कर्म किया। इसी बीच स्थानीय लोगों को इस बारे में भनक लग गई, जिससे उन्होंने आरोपी के वाहन में आग लगा दी। किशोरी दूसरे समुदाय की बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *