गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

निराश्रित पशुओं को गौशाला पहुंचाने का चलेगा अभियान

बरेली : उत्तर प्रदेश के पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने मंगलवार को कहा कि निराश्रित पशुओं को गौशाला पहुंचाने के लिये पांच से 20 जनवरी तक अभियान चलाया जायेगा। सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि फसल बर्बाद कर रहे बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए पांच से 20 जनवरी तक अभियान चलाया जाएगा। पकड़े हुए पशुओं को आश्रय स्थल पर भेजा जाएगा। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग को दी जा रही है। अधिकारी आवारा जानवरों के लिये चारा और उनको ठंड से बचाव की व्यवस्था भी करेंगे। उन्होंने बरेली में अधिकारियों संग आपात बैठक कर जिले में आवारा पशुओं की जानकारी मांगी। पशुपालन विभाग अफसरों ने बताया कि सर्वे में एक माह पहले 1,781 पशु पाए गए थे। इनमें से 681 आश्रय स्थलों में भेजे जा चुके हैं। अब 1,100 पशु आश्रय स्थल भेजा जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *