गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हिमाचल में भूकंप के हल्के झटके

शिमला : हिमाचल प्रदेश में मंगलवार तड़के 5 बजकर 33 मिनट पर कुछ सेकंड के लिए भूकंप के झटके महसूस किए गए।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 थी। इसका केंद्र सोलन जिला के सिहल में जमीन की सतह से पांच किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता ने बताया कि भूकंप की तीव्रता कम होने की वजह से किसी के हताहत या संपत्ति के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।
गौरतलब है कि पिछले 18 दिनों में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में पांच बार भूकंप आया है। तीन दिन पहले यानी 31 दिसंबर को मंडी जिला में भी इतनी ही तीव्रता के भूकंप के झटके लगे थे। इससे पूर्व बीते 26 दिसंबर को कांगड़ा, 21 दिसंबर को लाहौल-स्पीति और 16 दिसंबर को किन्नौर जिला में भूकंप के झटके लग चुके हैं। हालांकि इन झटकों से जानमाल की कोई क्षति नहीं हुई है। लेकिन बार-बार आ रहे भूकंप से प्रदेश के लोग दहशत में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *